my code 7050020950caa, my name Alexander Coparropa from Panama
adress
17 मई को कंपनी का नियमित कार्यालय गुड़गाँवा में खुला, इसके साथ ही भारत मे
कंपनी के कार्यों का विधिवत शुभारंभ हो गया |
भारत मे अब हमारे कार्य एक वास्तविकता है ! इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने
के लिए , विगत शनिवार , 17 मई को , हमने कार्यारम्भ उत्सव बड़े उत्साह से , यूनिवर्सल
ट्रेड टावर (यू. टी.टी ) , गुड़गाओ , मे स्थित कंपनी कार्यालय मे मनाया | इस अवसर
पर 40 अतिथि पधारे थे |
Aकंपनी के भारत मे महा प्रबंधक , अमित सिंघल , ने यू. टी.टी के व्यापारिक
कक्ष मे मीटिंग के लिए पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया |
इस अवसर पर हिन्दी मे बनाये गये ' 2008 सफलता ' के विडियो को
आगंतुको को दिखाया गया (जिसका उनपर बहुत अच्छा प्रबाव पड़ा ) ,
ओमनीलाइफ का उद्देश्य , इसकी सोच , व इसकी भारत मे योजना ,
तथा स्वतंत्र व्यापार के रूप मे उपलब्ध अवसरों आदि को दर्शाया गया | उन्होने
भारत मे उपलब्ध कंपनी के उत्पादों को दिखाया , जो की अभी से ही इस हाल
ही मे खुले नियमित कार्यालय मे स्थित वितरक केंद्र मे उपलब्ध हैं |
इसके उपरांत ग्रूपो ओमनीलाइफ के अध्यक्ष - सभापति तथा संस्थापक , खोर्खे
वेरगारा , के साथ एक टेली-कॉन्फरन्स हुई | उन्होने कंपनी के कर्मचारियों एवं
वितरकों को उनकी निष्ठा एवं लगन के लिए धन्यवाद व बधाई दी , जिनके द्वारा
कंपनी भारत मे अपना एक महत्त्वपूर्ण स्थान बनाने मे सफल हो सकेगी |
हमारे लिये यह बताना बड़ा ही उत्साहवर्धक है कि जब कंपनी के उत्पादों एवं
अन्य पदार्थों की बिक्री शुरू हुई तब हमने कंपनी के प्रथम स्वतंत्र वितरकों का
भारत मे पंजीकरण देखा , जिनके उत्साह एवं कंपनी के द्वारा दिये गये लाभ
आदि को स्वीकार कर आगे बढ़ने की इच्छा प्रेरणादायक रही |
Iशुभारंभ आयोजन के अंत मे एक उत्सव हुआ ,
जहाँ परम्परागत भारतीय आहार व ओमनीलाइफ
के उत्पादों को अतिथियों को परोसा गया |
कर्मचारियों की लगन , परिश्रम एवं
निष्ठापूर्वक किये गये प्रयासों के कारण ओमनीलाइफ
इंडिया का उद्दघाटन सम्भव हुआ - सारे कर्मचारियों को बहुत बहुत बधाई हो !
भारत मे बिकने वाले प्रथम उत्पाद हैं : एलो ओमनीलाइफ
बीटा लेमन , ओमनीलाइफ फाइबर , मैगनस ओमनीलाइफ
, ओमनीप्लस , ओमनीलाइफ थर्मोजेन लेमन चाय ,
ओमनीलाइफ ड्यूयल सी मिक्स , ओपटीमस ओमनीलाइफ ,
ओमनीटोनस (स्टारबियेन , अन्य देशों में ) व ओमनीलाइफ थर्मोजेन कॉफी |